जिला अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन हुई थी चोरी:स्टाफ की सूझबूझ से टली थी दुर्घटना, गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर करेंगे सम्मान

राजगढ़ जिला चिकित्सालय में 18 दिसंबर की सुबह अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में ऑक्सीजन सप्लाई की कॉपर लाइन चोरी हो गई थी। उस समय वहां भर्ती 24 नवजात शिशुओं में से 11 बच्चे ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। तब वहां मौजूद स्टाफ ने सूझबूझ और मुस्तैदी के साथ बच्चों की जान बचाई थी। बचाव कार्य में शामिल स्टाफ होगा सम्मानित
इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने डॉ. आरएस माथुर, नर्सिंग स्टाफ कुसुम, सीता, आशीकला, रविंद्र के साथ वार्ड बॉय लक्ष्मीचंद, आया सुनीताबाई और महिला गार्ड सिमरन को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। दरअसल, डॉ. आरएस माथुर के नेतृत्व में टीम ने तुरंत जंबो सिलेंडर से ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी थी। जिला प्रशासन ने इस साहसिक कार्य को सराहा है और सभी कर्मचारियों को 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *