इंदौर के श्री दिव्य पुष्टि विद्यापीठ में 19 जनवरी को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जीवन के नवरस पर आधारित सामूहिक नृत्य और नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष आकर्षण का केंद्र महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य नाटिका रही, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम की शोभा योग प्रदर्शन और भक्तिमय कीर्तन से और बढ़ गई। मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता संजय कारंजावाला विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्येश कुमार जी महाराज ने की। समारोह का संचालन संजय गब्बड़ और राखी नागर ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश श्राफ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस वार्षिकोत्सव ने विद्यापीठ की सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


