20 हजार की रिश्वत लेते नर्मदापुरम सहकारी बैंक प्रबंधक पकड़ाया:वेतन और हम्माली के बिल भुगतान कराने प्रति लाख 10% मांगी रिश्वत

नर्मदापुरम के सोहागपुर में सहकारी बैंक में गुरुवार शाम को लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई की। बैंक के घूसखोर प्रबंधक दिनेशचंद दुबे उर्फ बबला दुबे को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। सहकारी सोसाइटी के प्रबंधक ने बैंक प्रबंधक दिनेशचंद दुबे को पकड़ाया है। धान खरीदी भुगतान में मांगी जा रही थी घूस जानकारी के मुताबिक आवेदक कैलाश कुशवाह आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित के प्रबंधक है। समिति शासकीय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है। कर्मचारियों के वेतन और धान खरीदी की हम्माली के भुगतान के लिए जिला सहकारी बैंक मर्यादित सोहागपुर के शाखा प्रबंधक दिनेशचंद दुबे प्रत्येक 1 लाख के भुगतान पर 10 प्रतिशत की रिश्वत ले रहे था। सत्यापन के बाद गठित की गई ट्रैप टीम आवेदक कैलाश कुशवाह के 2 लाख रुपए का चेक हम्माली भुगतान का लगना है, जिसमें दिनेशचंद दुबे ने 20,000 रुपए की रिश्वत मांगी। उक्त शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर को किया गया। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर सही पाए जाने ट्रैप टीम का गठन किया गया। गुरुवार को योजना अनुसार लोकायुक्त डीएसपी बीएम द्विवेदी, निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम सोहागपुर पहुंची। कैलाश कुशवाह ने बैंक में जैसे ही शाखा प्रबंधक दिनेशचंद दुबे को रिश्वत के 20,000 रुपए दिए। टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। टीम में उप पुलिस अधीक्षक बीएम द्विवेदी, निरीक्षक रजनी तिवारी, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, मुकेश पटेल, आरक्षक मुकेश परमार, चैतन्य प्रताप सिंह मौजूद रहे। पिछले महीने लोकायुक्त ने कृषि उप-संचालक, क्लर्क को पकड़ा जिले में पिछले महीने दिसंबर में भी लोकायुक्त की कार्रवाई हुई है। कृषि उप संचालक जेआर हेडाऊ उप 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते और जनजातीय कार्य विभाग के क्लर्क मनोज सोनी को रिश्वत लेते पकड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *