जोधपुर। जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, इस कार्य के दौरान जयपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 व 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य हेतु निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसवाएं का खातीपुरा स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा हैः- 1. गाडी संख्या 22977, जयपुर-जोधपुर (सप्ताह में 5 दिन) रेलसेवा जो 17 मार्च से 1 मई तक (33 ट्रिप) खातीपुरा से संचालित होगी। 2. गाडी संख्या 22978, जोधपुर-जयपुर (सप्ताह में 5 दिन) रेलसेवा जो 16 मार्च से 30 अप्रैल तक (33 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 20487, बाडमेर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 17.03.25 से 28.04.25 तक (13 ट्रिप) बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 2. गाडी संख्या 20488, दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 18.03.25 से 29.04.25 को (13 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा 16 मार्च को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। रेगुलेट रेलसेवा (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 22996, जोधपुर-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 8 मार्च व 15 मार्च को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह कनकपुरा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।


