सीएम हेल्पलाइन निराकरण में सिंगरौली 5वें स्थान पर:6 विभागों का शानदार प्रदर्शन रहा, कलेक्टर ने दी बधाई

सिंगरौली जिले ने एक बार फिर सीएम हेल्पलाइन निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दिसंबर महीने की रैंकिंग में जिले ने 82.53 अंकों के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के अनुसार, यह सफलता राजस्व, परिवहन, जल संसाधन, सहकारिता, नगर और नगरीकरण ऊर्जा, मछुआ कल्याण और मत्स्य विभाग के बेहतरीन प्रदर्शन का परिणाम है। पहले जहां जिले की रैंकिंग निम्न स्तर पर थी, वहीं कलेक्टर शुक्ला के प्रयासों से स्थिति में सुधार आया। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों के साथ विशेष बैठक कर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए थे। इसका सकारात्मक प्रभाव अब दिखाई दे रहा है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आगे का लक्ष्य भी स्पष्ट किया है कि अब प्रदेश में शीर्ष तीन स्थानों में पहुंचना है। विभागों की कार्यशैली में सुधार और शिकायत निवारण की गुणवत्ता में वृद्धि से यह लक्ष्य प्राप्त करने की योजना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *