नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे झारखंड के 14 मुखिया, पत्नी को भी साथ ले जा सकेंगे, सरकार उठाएगी खर्च

झारखंड के 14 मुखिया इस बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। उनके साथ रांची के दो नोडल पदाधिकारी आदित्य रंजन और अरशद अंसारी भी जाएंगे। झारखंड पंचायती राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शैलेश कुमार ने केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के इकोनॉमिक्स एडवाइजर विजय कुमार बेहरा को यह जानकारी दी है। परेड में शामिल होने के लिए झारखंड के 16 लोगों को आमंत्रित किया गया हे। ये मुखिया अपनी पत्नी को भी साथ ले जा सकेंगे। उनके दिल्ली आने-जाने की सारी ​सुविधाएं सरकार मुहैया कराएगी। पूर्वी मऊभंडार पंचायत के मुखिया निताई मुंडा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। जिस परेड को टीवी पर देखते रहे हैं, उसे पत्नी संग गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित होकर देख सकेंगे। ये मुखिया होंगे शामिल पंचायत की बदल दी तस्वीर, इसलिए हुआ चयन गांव वालों की हर समस्याओं का समाधान कराया: लोहरदगा के उदारंगी के मुखिया परमेश्वर महाली का भी चयन दिल्ली के लिए हुआ है। परमेश्वर अनुशासन प्रिय हैं। सरकारी स्तर पर जो भी प्रशिक्षण हुआ, वे सबमें शामिल हुए और योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कराया। हमेशा ग्रामीणों के संपर्क में रहे। गांव वालों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। शहर का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, पंचायत में हो जाता है सारे काम : चाकुलिया में बेंद पंचायत के मुखिया हैं राधानाथ मुर्मू। इन्होंने पंचायत में ग्रामीणों के लिए सारी सेवा सुलभ करा दी है। पंचायत में सरकारी काम डिजिटल होते हैं। पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मुखिया ने काम किया। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। सुलभ सेवा देने के लिए बेंद पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में चुना गया था। ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या जीरो कराई, समाधान कार्यालय खोला: बोकारो जिले के बुंडू पंचायत की मुखिया हैं निहारिका सुकीर्ति। निहारिका ने स्कूलों में ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या जीरो करवाई। इसके लिए पंचायत को चाइल्ड फ्रेंडली अवार्ड मिला है। स्वच्छता, और वर्षा जल संग्रह के क्षेत्र में भी काम किया। गांव में समाधान कार्यालय खोला, जहां दिनभर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *