अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की संस्थापक अध्यक्ष सुमिता लाठ को मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। आज से 18 साल पहले उन्होंने समर्पण शाखा की स्थापना की थी। उन्हें सर्टिफिकेट और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सुमिता लाठ ने कहा कि बचपन से ही उनके मन में जरूरतमंदों की सेवा करने की भावना थी, लेकिन अकेले व्यक्ति से कुछ भी संभव नहीं हो पता है, इसलिए उन्होंने संस्था के गठन का निर्णय लिया था। किसी भी संस्था के गठन के लिए 21 सदस्यों की जरूरत होती है। उसे समय महिलाएं घर से बहुत कम निकलती थी इसलिए उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं को जोड़ा और संस्था का गठन किया। अध्यक्ष विनीत सिंघानिया ने धन्यवाद करते हुए उन्हें अपना अभिभावक बताया और उम्मीद जताई कि उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा। समारोह में सचिव शुभा अग्रवाल, मीना टाईवाला, विनीता बिहानी, निर्मला बगड़िया, मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल, स्मिता अग्रवाल ,कोमल पोद्दार, कविता जालान, पिंकी शर्मा, पायल जैन, पूजा अग्रवाल, रितु पोद्दार और कृष्णा अग्रवाल समेत सभी सदस्य मौजूद थी।


