मोरहाबादी में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 31 को

राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति की ओर से मोरहाबादी में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 31 जनवरी को मनाया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और जनजातीय समुदायों की अद्वितीय पहचान को प्रोत्साहन देना है। इसका मुख्य आकर्षण विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और क्षेत्रीय व्यंजन होंगे। महोत्सव को सफल बनाने में महासचिव नीलम बिरूली, शीतल तिर्की, माला कुजूर, अमित तिर्की, हरीश मुंडा, बादल मुंडा, दीपक तिर्की, विशाल मुंडा, आशीष मुंडा, दीपराज बेदिया, महावीर मुंडा, मानसिंह मुंडा, शनि मुंडा, राम मुंडा, सोनू मुंडा, हेमंत मुंडा, रमेश मुंडा व अन्य लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *