मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या:​​​​​​​थौबल एनकाउंटर में 1 उग्रवादी ढेर, 6 गिरफ्तार, पुलिस से लूटे गए हथियार बरामद

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की है। काकचिंग में शमिवार शाम को उग्रवादियों ने 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी है। दोनों मजदूर बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5.20 बजे काकचिंग-वाबागई रोड पर केराक में पंचायत कार्यालय के पास दोनों काम करके साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मजदूरों की पहचान राजवाही गांव के रहने वाले सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) के रूप में हुई है। उधर, मणिपुर के ही थौबल में एक उग्रवादी गुट की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इसमें एक उग्रवादी की मौत हो गई। वहीं, 6 उग्रवादियों को पुलिस गिरफ्तार किया। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। ये हथियार पुलिस के शास्त्रागार से ही कुछ दिनों पहले लूटे गए थे। कार सवार 7 उग्रवादियों ने पहले गोली चलाई थी… 4 पॉइंट में एनकाउंटर की डिटेल्स मणिपुर में नवंबर में हालात बिगड़े… मणिपुर हिंसा में अब तक 237 लोगों की मौत मणिपुर में कुकी-मैतेई के बीच 570 से ज्यादा दिनों से हिंसा जारी है। इस हिंसा में अब तक 237 से ज्यादा लोगों की मौतें हुईं, 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए, 60 हजार लोग घर छोड़कर रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। अब तक 11 हजार FIR दर्ज की गईं हैं और 500 लोगों को अरेस्ट किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *