सरला बिरला पब्लिक स्कूल के कक्षा आठवीं के वत्सल आर्य और कक्षा दसवीं के रौनक कुमार साइंस ओलंपियाड में जोनल टॉपर बने। सिल्वर जोन ओलंपियाड की ओर से आयोजित इस ओलंपियाड में कक्षा दसवीं के समर्थ राज, कक्षा ग्यारहवीं के मृत्युंजय मिश्रा और कक्षा बारहवीं की अन्वेषा अग्रवाल एवं सिमरन ने राज्य स्तर पर टॉप स्थान प्राप्त किया।


