सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के तत्वावधान में संस्थान के खेल मैदान में तीन-दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलीट मीट का उद्घाटन महाप्रबंधक रणदीप सिंह व आरके सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र में पुरुष वर्ग के लिए आयोजित 1500 मीटर ओपन रेस में क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर के केशव चन्द्र राय विजेता बने। वहीं महिला वर्ग के लिए आयोजित 100 मीटर ओपन रेस में क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली की प्रीति देवी विजेता घोषित की गई।


