मजदूरी मांगी तो मारी लातें, गर्भ में पल रही 5 महीने की बच्ची की मौत

मजदूरी के रुपए मांगने पर एक गर्भवती महिला को उसके ही ठेकेदार ने बेरहमी से लात मारकर घायल कर दिया, जिससे उसके गर्भ में पल रही 5 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाना जमालपुर के अधीन इलाके में हुई है। पीड़िता माया पत्नी सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करती है। आरोप है कि उसने कई दिनों की मजदूरी बकाया होने पर ठेकेदार से पैसे मांगे। इस पर ठेकेदार भड़क गया और उसके साथ बहसबाजी करने लगा। इसी दौरान बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि महिला के पेट पर लात मारी गई। घटना के तुरंत बाद माया की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया। इसके साथी डॉक्टर ने बताया कि महिला के पेट में लड़की थी जिसकी मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस में शिशु के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *