भंडारीपारा स्कूल हमारे आदर्श पर विचार गोष्ठी का आयोजन

भास्कर न्यूज | कांकेर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भंडारी पारा कांकेर में हमारे आदर्श पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक चंद्रजय मरकाम ने बताया हमारे देश में बहुत से ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने समाज, देश एवं देश के युवा पीढ़ियों को ऐसी सिख दी है। इससे जीवन में उनका लक्ष्य प्राप्त हो सके और वह देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान दे सके। आज ऐसे महापुरुष ही हमारे आदर्श हैं, जिनकी सिख से हमने अपना जीवन संवरा है और आने वाले लोगों का भी भविष्य हम उन सिख के माध्यम से संवार सकते हैं। चंद्रभान मरकाम ने कहा आज जो हम भारत देख रहे हैं, ऐसे ही महापुरुषों के बलिदान और उनके दिए हुए सिख का परिणाम है कि आज हम समृद्ध भारत में जीवन जी रहे हैं। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी महापुरुषों के प्रति अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापिका मधुलता गोस्वामी, सीमा सिन्हा, सीमा ठाकुर, कालिंद्री साहू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *