स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संघ को समस्याओं से कराया अवगत

भास्कर न्यूज | कांकेर छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन नए कम्युनिटी हाल में संपन्न हुआ। इसमें कर्मचारियों से पदाधिकारियों ने जिला व प्रांत स्तर की समस्या की जानकारी लेते हुए समय पर समाधान करने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रमुख समस्या एकांगी संवर्ग के पदों की पदोन्नति चैनल, नव नियुक्त कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधी 2 वर्ष करने व आयुष्मान भारत प्रोत्साहन राशि वितरण प्रणाली में परिवर्तन करने, नर्सिंग कैडर की पदोन्नति, संविदा कर्मचारियों को नियमित पद में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर अनुभव का लाभ, जीवनदीप कर्मचारियों को अनुभव का लाभ, डीएमफ कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन देने की मांग की है। जिसे जल्द जल्द पूरी करने की बात रखी गई। इस दौरान मौजूद प्रांतीय माहामंत्री एसपी देवांगन, संघ संयोजक ओपी शर्मा एवं प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा ने संघ का वार्षिक कलैण्डर वर्ष 2025 का विमोचन किया । सेवानिवृत्त कर्मचारियों को श्रीफल साल भेंटकर सम्मानित किया गया। ओपी शर्मा ने कहा आपसी भाईचारा अपनाते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का निदान समय पर करने पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान अन्य जिलों से संघ के सदस्य के अलावा जिले के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *