कांकेर| भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी पर अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाए जाने कहा गया है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा 25 जनवरी को अवकाश होने के कारण 24 जनवरी पूर्वाह्न 11 बजे जिला कार्यालय प्रांगण में मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी।


