राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; अस्पताल में छठी मंजिल से कूदा मरीज; महिला कॉन्स्टेबल से गैंगरेप

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम की है। राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बाद बारिश (मावठ) शुरू हो गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. राजस्थान में बारिश, 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बाद बारिश (मावठ) शुरू हो गई है। डीग में बुधवार रात से ही मौसम बदला और बूंदाबांदी हुई। गुरुवार सुबह-सुबह रिमझिम बारिश हुई। इसके साथ ही घना कोहरा छा गया। शुक्रवार को 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. 10 जनवरी को जयपुर आएंगे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 महीने में दूसरी बार राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। शाह का 10 जनवरी को जयपुर आने का कार्यक्रम है। शाह राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में हाल ही में चयनित हुए 10 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. महिला कॉन्स्टेबल से गैंगरेप
चूरू में महिला कॉन्स्टेबल से तत्कालीन SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने 2017 से 2025 तक उसे डरा-धमकाकर और नशीला पदार्थ पिलाकर रेप के आरोप लगाए हैं। महिला कॉन्स्टेबल ने दो सप्ताह पहले एसपी जय यादव को शिकायत दी थी। पूरी खबर पढ़ें 4. मिड-डे-मिल योजना में 2000 करोड़ का घोटाला
कोविड-19 महामारी के दौरान स्कूल बंद रहने की अवधि में राज्य में मिड-डे-मिल योजना में 2000 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। ACB ने कॉनफैड (CONFED), केंद्रीय भंडार और निजी फर्मों से जुड़े 21 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पूरी खबर पढ़ें 5. बिजली चोरी रोकने गई टीम को महिलाओं ने पीटा
जोधपुर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर महिलाओं ने लाठी से हमला कर दिया। टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। विभाग के अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बस की टक्कर से स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े,3 की मौत
नागौर में नेशनल हाईवे-58 पर घने कोहरे के कारण स्कॉर्पियो और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। पूरी खबर पढ़ें 7. चौमूं में हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी
चौमूं में NH-52 हाईवे पर गुरुवार देर रात करीब 10 बजे एक जयपुर से चौमूं की ओर जा रही चारे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी।ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी 1 गाड़ी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 8. अस्पताल में छठी मंजिल से कूदा मरीज
जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग (एसएसबी) में एक युवक ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक सीधे नीचे पोर्च में आकर गिरा और मरीज की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9.बिजली पोल पर चढ़कर तारों पर झूलने लगा युवक
दौसा में रेलवे स्टेशन से उतरकर एक युवक हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया… बिजली पोल पर चढ़ने का कारण पूछा तो उसने कहा-मुझ पर किसी का साया है…जिसके बाद सिविल डिफेंस की टीम बुलाकर उसे नीचे उतारा गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. जयपुर में आर्मी डे की भव्य परेड 9 से
जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे परेड के लिए 9 जनवरी से आर्मी की फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू होगी.जिसमें सेना के टैंक और हेलिकॉप्टर भी नजर आएंगे..सुबह 5 बजे से आम दर्शकों के लिए परेड मार्ग एंट्री के लिए खुला रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *