मैक्लुस्कीगंज में पारा -1.5 डिग्री:रांची में स्कूलों को 10 तक बंद रखने का आदेश

हजारीबाग का पारा 2.9 डिग्री और रांची का पारा 8 डिग्री पहुंचा, आज और कल 9 जिलों में कड़ाके की ठंड का यलो अलर्ट
रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड व शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड व शीतलहर को देखते हुए रांची में जिला प्रशासन ने 10 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को हजारीबाग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रांची के आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मैकलुस्कीगंज का पारा माइनस 1.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 9 व 10 जनवरी को राज्य के नौ जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, और लातेहार में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के चार जिलों डालटनगंज, हजारीबाग, खूंटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। ठंड व शीतलहर का असर जनजीवन पर पड़ा है। ठंड की वजह से राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स व सदर में मरीजों की संख्या में वृद्धि आई है। डाक्टरों ने सुबह व रात में सावधानी बरतने की सलाह दी है। न्यूनतम तापमान में 5.9 डिग्री तक आई कमी
जिला न्यूनतम कमी
रांची 8.0 1.1
जमशेदपुर 8.4 1.3
डालटनगंज 3.4 5.4
बोकारो 6.5 5.1
चाईबासा 6.4 5.9
कोडरमा 8.0 0.2
हजारीबाग 2.9 2.6
लातेहार 7.6 1.0
सरायकेला 5.5 0.0
सिमडेगा 5.5 0.0 कैसा रहेगा मौसम…11 जनवरी के बाद तापमान में बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 14 जनवरी तक सुबह में अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। 11 के बाद 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है पारा। गुरुवार को सबसे कम विजिबिलिटी डालटनगंज में 300 मी. व देवघर में 500 मी. रही। 13 दिन में चौथी बार स्कूल बंद
ठंड की वजह से पिछले 13 दिनों में चौथी बार स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले 27 से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद थे। इसके बाद 5 और 6 जनवरी को भी ठंड की वजह से छुट्टी घोषित की गई। फिर 8 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया। अब एक बार फिर इसे बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दिया गया है। 27 दिसंबर से लगातार बंदी का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। आने वाले महीनों में वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *