शहादत दिवस पर कांग्रेस भवन में याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम के महानायक

भास्कर न्यूज | बंदगांव बंदगांव प्रखंड के हुडंगदा पंचायत अंतर्गत भारंडिया गांव में पी-पेसा अधिनियम 1996 को झारखंड में प्रभावी रूप से लागू करने की मांग को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम मुंडा बलराम हेम्ब्रम ने की। इस अवसर पर पी-पेसा अधिनियम की धारा 4(एम) सहित इसके विशेष प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी गई। ग्राम सभा में मादक पदार्थों पर नियंत्रण, लघु वन उपज पर अधिकार, जमीन वापसी का अधिकार, बाजार-हाट एवं मेलों पर नियंत्रण, बैंक व शुद्ध कोर पर नियंत्रण, विभिन्न संस्थानों पर ग्राम सभा की भूमिका तथा जनजाति उपयोजना का लाभ सीधे ग्राम सभा को मिलने जैसे प्रावधानों पर चर्चा की गई। ग्राम मुंडा ने कहा कि 29 जुलाई 2024 को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पी-पेसा अधिनियम को 23 प्रावधानों के साथ प्रारूप बनाकर लागू करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह लागू नहीं हुआ तो आदिवासी समाज जन आंदोलन करेगा। बैठक में कंसारा, दुमकादा, चिंटीगदा, लखीरामसाई, भारंडिया, बोदरासाई सहित कई गांवों के मानकी-मुंडा व ग्रामीण मौजूद थे। भास्कर न्यूज | चाईबासा कांग्रेस भवन, चाईबासा में गुरुवार को वीर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस के मौके पर कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि इन वीर सपूतों की शहादत अतुल्य है यह हम सभी की जिम्मेवारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, समर्पण और बलिदान को व्यर्थ न जाने दें। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि झारखंड महापुरुषों, वीरों एवं शहीदों का राज्य है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे अमर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमरांव सिंह ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी अंग्रेजी शासन व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह में इन वीर सपूतों ने अपनी बहादुरी और शौर्य का लोहा मनवाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे, ऐसे वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज इन वीर सपूतों के आदर्श, समर्पण और दिखाए रास्ते पर चलकर ही सशक्त समाज, देश एवं राज्य का निर्माण किया जा सकता है। मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी , महासचिव बिट्टू सिंह , नसीम अख्तर , मो.जाबीर , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , वरीय कांग्रेसी अजय कुमार , बिक्रम बिरुली , राजेन्द्र कच्छप , सुरसेन टोपनो , संजय साव , सुशील दास ,मो.शाहिद , लंकेश लागुरी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *