लुधियाना| अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्णा भावनामृत संघ इस्कॉन जनपथ द्वारा इस्कॉन मंदिर स्टेयरिंग बोर्ड के सहयोग से इस्कॉन संस्थापाकचार्य श्रील प्रभुपाद व श्री श्रीमद् गोपाल कृष्ण महाराज जी की प्रेरणा से 9 फरवरी को तीसरी भव्य श्री श्री गौर निताई रथ यात्रा का आयोजन प्राचीन गउशाला डिवीजन नंबर 3 से रविवार को दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। रथ यात्रा की सूचना घर घर पहुंचाने हेतु इस्कॉन जनपद व इस्कॉन मंदिर स्टेयरिंग बोर्ड के अध्यक्ष रक्षा नाथ दास, उप चेयरमैन राजेश ढांडा, को -चेयरमैन अमित गर्ग, महासचिव योगेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय सिंघानिया, अनिल सिंघानिया, अमित गुप्ता, अविनाश गुप्ता, राजेश न्यूटिया, संदीप छाबड़ा, राकेश तलवाड, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, विनय गर्ग ने बताया कि आज रथ यात्रा मार्ग प्राचीन गउशाला से श्री गौर निताई रथ यात्रा के निमंत्रण देने का कार्य आरंभ किया गया। इसी के साथ भगवान जगन्नाथ जी को प्रिय खिचड़ी व लड्डुओं के प्रशाद का वितरण भी किया गया। रथ यात्रा प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोनू अजमानी, सौरभ गर्ग, दीपांशु कालड़ा, कमल पसरिचा, पुनीत सिंगला, पंकिश अग्रवाल, पंकज सिंगला, शुभम बांसल ने बताया कि रथ यात्रा के प्रति यात्रा मार्ग के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है। वो पलकें बिछाकर रथ यात्रा के आने का इंतजार कर रहे हैं। अजय गोयल, भारत भूषण, दिवेश बोहरा, हिमांशु, योगेश कुमार, प्रथम गर्ग, राम मोहन, जसकरण प्रभु, अंशुल डोडा, शिव अरोड़ा, करण अरोड़ा, नीतिश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, राजन मल्होत्रा, राजीव चौहान, राकेश सेठ, राकेश कंधारी, सौरभ गोयल, रमन कक्कड़, नवनीत गोयल, रोहिण अरोड़ा, रोहित भाटिया, रोहित राज, सोनल जैन, सुमित लेखी, सुरेश कुमार, विजय धीर, विजय पब्बी, नवनीत कश्यप, बिंदर शर्मा, चैतन्य गुप्ता, नंदलाल गर्ग जसकरण ने बताया कि यात्रा मार्ग पर भक्तों द्वारा भव्य मंच लगाकर भगवान की महाआरती व पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत व भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।


