26 बसों की जांच, कमी पाने पर

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव परिवहन आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश में संचालित यात्री बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान परिवहन जांच चौकी पाटेकोहरा में 7 जनवरी की रात्रि 10 बजे से 8 जनवरी की सुबह 10 बजे तक चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत अंतरराज्यीय एवं राज्य के भीतर संचालित यात्री स्लीपर बसों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 26 बसों की जांच की गई। इनमें बसों में अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट-एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, रिफ्लेक्टर, स्पीड गवर्नर एवं अन्य आवश्यक सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्य शीलता की जांच की गई। सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित बसों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 46 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान वाहन चालकों एवं संचालकों को भविष्य में सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश भी दिए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। परिवहन विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *