चेकपोस्ट पर जांच, 63 वाहनों पर लगा 31 हजार रुपए जुर्माना

भास्कर न्यूज | रायगढ़ जनवरी में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल रेंगालपाली चेकपोस्ट पर विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना रिफ्लेक्टर के पाए गए 63 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 31 हजार 500 रुपए का चालान किया गया। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही संबंधित वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *