बिना काम भुगतान, सब इंजीनियर निलंबित

भास्कर न्यूज | रायगढ़ पुसौर नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार को नगरीय प्रशासन विभाग ने गुरुवार को निलंबित कर दिया है। मालाकार पर आरोप है कि जल आवर्धन पंप हाउस के पास शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य में बिना कार्य हुए राशि का भुगतान किया गया। इसके अलावा कई गड़बड़ियों के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में गुरुवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की का पत्र जारी कर मालाकार को निलंबित किया गया और उन्हें जेडी कार्यालय बिलासपुर में अटैच किया गया है। पिछले हफ्ते ही नगर पंचायत के सब इंजीनियर मालाकार को हटाकर नगर पंचायत में हाऊसिंग बोर्ड के सब इंजीनियर गजेन्द्र साहू को प्रभार देने का आदेश कलेक्टर ने दिया था। उसी समय मालाकार के खिलाफ शिकायत और लापरवाही की बातें सामने आई थीं। नगरीय विभाग के अवर सचिव के पत्र में लिखा है कि उप अभियंता मालाकार ने पुसौर नगर पंचायत क्षेत्र में करीब तीन सड़कों पर सीसी सड़क निर्माण का काल्पनिक मेजरमेंट एमबी में दर्ज कराया। वास्तविक रूप से कार्य नहीं हुआ और उसका भुगतान करा दिया गया। किसी भी कार्य के लिए मेजरमेंट बुक (एमबी) में विवरण दर्ज होने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *