फाउंडेशन का विशेष सत्र आयोजिन

लुधियाना| पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में एक विशेष सत्र की मेजबानी की जो स्माइल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। बच्चों और युवाओं के लिए स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पर यह सेशन केंद्रित था। शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को स्माइल फाउंडेशन के मूल मूल्यों से परिचित कराया गया। फाउंडेशन के प्रतिनिधि जेपी सिंह ने भारत भर में वंचित बच्चों के बीच सार्थक शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने में उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रिंसिपल डॉ अनु वर्मा ने उनके बहुमूल्य योगदान के लिए स्माइल फाउंडेशन टीम का आभार व्यक्त किया और छात्रों को पसमाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए ऐसी पहलों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *