स्टूडेंट्स ने विजेता ट्रॉफी की अपने नाम

लुधियाना| बीवीएम उधम सिंह नगर के स्टूडेंट्स ने ज्ञानी हरजीत सिंह मेमोरियल भाषण प्रतियोगिता में विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। ज्ञानी हरजीत सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल भाषण प्रतियोगिता जीजीएन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में 29 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। जिसमें अंग्रेजी और पंजाबी श्रेणियों में प्रत्येक स्कूल का प्रतिनिधित्व करने वाले दो प्रतिभागी शामिल थे। इस मुकाबले में, भारतीय विद्या मंदिर, उधम सिंह नगर ने शीर्ष सम्मान पर अपना नाम अंकित किया। सावी गुप्ता ने पंजाबी भाषण श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया, जिससे स्कूल ने विजेता ट्रॉफी जीती। प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सावी गुप्ता और पंजाबी विभाग को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *