भाजपा रांची महानगर के नए अध्यक्ष होंगे वरुण साहू:अधिकतर जिलों में एकल नामांकन, आज या कल होगी घोषणा

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांगठनिक जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के नाम लगभग तय हो गए हैं। रांची महानगर से वरुण साहू, रांची ग्रामीण पूर्वी से विनय महतो धीरज और रांची ग्रामीण पश्चिमी से नरेंद्र सिंह का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। पलामू में अमित तिवारी और लोहरदगा में अजय पंकज जिला अध्यक्ष बन सकते हैं। गुरुवार को इन सभी संभावित अध्यक्षों ने नामांकन पत्र भरा। इनके खिलाफ नामांकन नहीं होने के कारण ये निर्विरोध चुने जाएंगे। संभावना है कि शुक्रवार या शनिवार तक सभी जिलों के अध्यक्षों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। बुधवार को सभी जिला चुनाव प्रभारियों को निर्देश दिया गया था कि वे अपने-अपने जिलों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराएं। रायशुमारी और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद बनी अंतिम सूची​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​
रांची महानगर – वरुण साहू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *