लुधियाना| ढोलेवाल मिलिट्री कैंप के सामने शेरपुर चौक नजदीक 32वां सलाना जोड़ मेला और भंडारा दरगाह बाबा मुंसी शाह कादरी पर करवाया गया। मेले में फकर फकीर भी पहुंचे। गद्दी नशीन बीबी सुरिंदर कौर ने बताया कि यह मेला 32 साल से करवाया जा रहा है। मेले में कवाल मेहर अली और सोनू साबर ने बाबा का गुणगान किया। पंजाब फकीर सभा के प्रधान बाबा नरिंदर पाल शर्मा भी मौजूद रहे।


