रौनियार जयंती पर कुनकुरी में निकाली शोभायात्रा

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर कुनकुरी नगर में रौनियार समाज द्वारा रौनियार जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के कुल प्रवर्तक महर्षि कश्यप की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। आयोजन में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की सहभागिता रही। जयंती समारोह का शुभारंभ महर्षि कश्यप के जयघोष के साथ किया गया। इसके बाद आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे पुरुष, महिलाएं और बच्चे गाजे-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरे नगर में उत्सव और भक्ति का वातावरण बना रहा। शोभायात्रा के समापन के बाद मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे बच्चों ने पौराणिक एवं सामाजिक पात्रों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा नृत्य और गायन के माध्यम से युवाओं और महिलाओं ने समाज की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया। इन प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *