एनसीसी कैडेट पवन होंगे रक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित

तोकापाल| शहीद हरचंद नाइक शासकीय महाविद्यालय तोकापाल के एनसीसी कैडेट जूनियर अंडर ऑफिसर पवन बघेल ने बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। पवन का चयन रिपब्लिक डे कैंप 2025–26 के दौरान दिए जाने वाले उच्च राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है, जिसे भारत के रक्षा मंत्री उन्हें सम्मानित करेंगे। पवन देश के केवल 6 चयनित कैडेटों में शामिल हैं जिन्हें यह गौरव प्राप्त होगा। पवन बघेल वर्तमान में 10 छत्तीसगढ़ (इन्फैंट्री) जगदलपुर से संबद्ध हैं। उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। उनके चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टीआर रात्रे, एनसीसी केयर टेकर मंजूश्री चैपा, एनएसएस प्रभारी डॉ. राजेश सैथिया, समस्त प्राध्यापक, स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने खुशी व्यक्त की और इसे समूचे बस्तर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *