दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में जीजा-साली समेत तीन लोग गंभीर

भास्कर न्यूज | गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह नया पुल के पास गुरुवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बेंगाबाद थाना के गमतरिया के सुभाष कुमार पासवान (21), महुआर निवासी सुभाष कुमार मंडल (22) और उर्मिला कुमारी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सुभाष मंडल की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज धनबाद रेफर कर दिया। सुभाष पासवान ने बताया कि वह बाइक से बेंगाबाद से गिरिडीह लौट रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह की ओर से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार पुल पर गिर गए। जख्मी उर्मिला कुमारी ने कहा कि वह महिला कॉलेज, गिरिडीह में इंटर की परीक्षा देकर बाइक पर अपने जीजा के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तेज रफ्तार से हो रहे हादसे जिले में तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। फिलहाल सड़क सुरक्षा माह जिला प्रशासन चला रहा है। लोगों से हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने, यातायात नियमों के पालन की अपील की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *