मोतियाबिंद जांच शिविर लगा, 96 लोगों की जांच

गढ़वा | चिनिया प्रखंड अंतर्गत डोल गांव में गुरुवार को मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आंखों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर इलाज उपलब्ध कराना था। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी आंखों की जांच कराई। जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान कुल 96 लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी मरीजों की आंखों की बारीकी से जांच की। जांच के उपरांत 38 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बताया कि समय रहते इलाज नहीं होने पर मोतियाबिंद के कारण दृष्टि कमजोर हो सकती है, यहां तक कि अंधेपन की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में जांच के बाद मरीजों को समय पर उपचार की सलाह दी गई। शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए सभी 38 मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। संबंधित मरीजों का 14 जनवरी को गढ़वा जिले के चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए मरीजों को आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वे तय तिथि पर समय से अस्पताल पहुंच सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *