चैतमा | पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत मानिकपुर के आश्रित गांव साजाबहरी मिडिल स्कूल में 3 साल पहले शिक्षिका शशि कंवर को पदस्थ किया गया। जिन्होंने ज्वाइनिंग तो की लेकिन सेवा वहां नहीं कहीं और दे रही हैं। ज्वाइनिंग के साथ ही उक्त शिक्षिका को अरदा में संचालित प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास अरदा में अटैच कर दिया गया। जहां विगत 3 साल से वहां सेवा दे रही हैं। जिसके कारण साजाबहरी में मिडिल स्कूल में कहने को तो शिक्षक हैं लेकिन पढ़ाने वाला नहीं है। क्योंकि बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका ही नहीं है। ग्रामीणों ने बीईओ, डीईओ व कलेक्टर से इसकी लिखित शिकायत करते हुए स्कूल में वापस भेजने की मांग करते रहे हैं परन्तु इसका भी कोई असर नहीं हुआ है और शिक्षिका अब तक अरदा में ही बनी हुई हैं।


