सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे मनोज का स्वागत

बिलासपुर| ग्राम चोरहादेवरी निवासी मनोजकुमार यादव पिता शिवकुमार यादव 19 वर्ष तक थलसेना में सेवाएं दी। 31 दिसंबर को वे सेवानिवृत्त हो गए। उनके ग्राम आगमन पर ग्रामवासियों ने स्वागत किया। मनोज कुमार यादव का चयन 2006 में थल सेना में हुआ। इस दरम्यान वे असम, अरुणाचल, जम्मूकश्मीर, कुपवाड़ा, राजस्थान, बंगलुरु, हरियाणा जबलपुर में पदस्थ रहे। उनके स्वागत में रामगोपाल यादव, तेरस यादव, भरत यादव, घनश्याम केंवट के साथ सरपंच व रिटायर्ड फौजी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *