समस्याओं से घबराएं नहीं, खुश रहें, प्रभु आपकी हंसी लौटाएंगे: आचार्य आदर्श

सिटी रिपोर्टर| बिलासपुर साइंस कॉलेज के पास सुंदरकांड पाठ व श्रीराम व हनुमान कथा का आयोजन किया गया। दिव्य दरबार भी सजाया गया। कथा ग्राम सगमा सतना के सिद्धेश्वर धाम के त्रिकालदर्शी संत आदर्श कृष्ण शास्त्री पहुंचे हैं। आचार्य शास्त्री के निर्देशन में भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम और हनुमान की महिमा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का सिमरन ही जीवन का सत्य है। उनके सिमरन से ही दुख दूर होंगे। जितना पीछे दुखों का झूला जाता है, उतना ही आगे सुख मिलते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि संकटों में खूब आजमाए हुए हैं, राम जी ही देश को बचाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सुंदरकांड का पाठ करते और सुनते हैं। उनका जीवन भी जीवन सुंदर हो जाता है। आपके सामने अगर दुख आता है तो घबराएं नहीं। दुखों और समस्याओं को शांत मन से हंसी के साथ पार करें। इसी हंसी को देखकर भगवान आपकी हंसी को वापस कर देंगे। कभी भी दुराचार व भ्रष्टाचार न करें। अगर इसमें लिप्त रहेंगे तो भगवान का भी साथ नहीं मिलेगा। इससे बाहर निकलिए, भगवान की शरण में जाइ​ए, मनोकामनाएं पूरी होंगी। कथा में दिव्य दरबार सजाया गया। इसमें भक्त अपनी समस्या लेकर अपना पर्चा निकलने का इंतजार कर रहे थे। एक घंटे दिव्य दरबार चला। इस दौरान आचार्य शास्त्री ने डॉ. आरके तिवारी सहित 5 भक्तों का पर्चा लिखा। उन्हें बुलाया गया। उनसे समस्या पूछी गई। वहीं समस्या पहले से लेटरपैड पर लिखा था। इसके बाद उनकी समस्या का समाधान बताया गया। इसमें जिन महिलाओं का पर्चा निकला, वे अपने घर और बच्ची की शादी और बच्चे की समस्या से परेशान थीं। भक्तों की समस्या बच्ची की शादी न होना। कॅरियर में सफलता न मिलना। घर में अशांति होना। बच्चे से स्वास्थ्य से संबंधित समस्या होना सहित अन्य का समाधान आचार्य शास्त्री ने बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *