तरुण बनाए गए छग गो सेवा आयोग के अधिकारी

दुर्ग | जैन समाज दुर्ग के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता तरुण बाफना को छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग का पशु कल्याण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उनका मनोनयन छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल की अनुशंसा पर किया गया है। उनका कार्यकाल 2 वर्षों के लिए होगा। वे पिछले तीन कार्यकाल से इस पद की महती जिम्मेदारी निभा रहे हैं। तरुण पिछले कई वर्षों से सामाजिक संगठनों से जुड़कर अपनी सेवा दे चुके हैं, जिसमें रोटरेक्ट क्लब दुर्ग, प्रखर प्रगति छात्र मंच में उल्लेखनीय सेवा रही। बाफना ने बताया आने वाले दिनों में सर्व सुविधा युक्त गोशाला का निर्माण, वृद्धाश्रम खोलने की दिशा में कार्य करने की योजना शहर के वरिष्ठ जैन समाज के सदस्यों से चर्चा के इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *