अमृत वर्ष पर कल बिर्रा में व्याख्यानमाला

बिर्रा | संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने (अमृत वर्ष) के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्कार भारती जिला सक्ती द्वारा नागरिक कर्तव्य विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिर्रा में शनिवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगा। मुख्य वक्ता अधिवक्ता जगदीश बंजारे और अधिवक्ता लक्ष्मी बंजारे नागरिक कर्तव्यों पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केआर कश्यप (अध्यक्ष, संस्कार भारती जिला सक्ती) करेंगे। मुख्य अतिथि देवप्रसाद तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ एवं व्यवस्थापक, आर्य बाल कल्याण समिति बिर्रा) रहेंगे। विशिष्ट अतिथि संस्था की प्राचार्य सुप्रिया शुक्ला होंगी। विशेष मार्गदर्शन के लिए आरके सोनवानी (तहसील अध्यक्ष, पेंशनर कल्याण संघ सक्ती व कार्यकारी जिलाध्यक्ष, संस्कार भारती सक्ती) उपस्थित रहेंगे। संस्कार भारती जिला सक्ती के महामंत्री मनोज तिवारी ने अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *