शतरंज में भूमिका ने 5 में से 4 राउंड जीते, अब स्टेट खेलेगी

लाहोद | महासमुंद में छग राज्य उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में हुए संभागीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया है। छात्राओं में कुल 42 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है जिसमें मिनीमाता कॉलेज बलौदा बाजार की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा भूमिका वर्मा ने कुल 5 राउंड में से 4 राउंड में जीत दर्ज कर राज्य स्तर पर शतरंज खिलने हेतु चयन हुआ है। भूमिका वर्मा बलौदा बाजार क्षेत्र के वकील लोक अभियोजक थानेश्वर वर्मा की पुत्री हैं। थानेश्वर वर्मा एक समाज सेवक भी है जो कि छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदा बाजार राज के उपराज मंत्री भी है। भूमिका वर्मा के राज्य स्तर पर चयन होने पर राज प्रधान सुनीता वर्मा, जिला अध्यक्ष टेसू लाल धुरंधर, हेमंत टिकरीहा, दुर्गेश वर्मा, महिला अध्यक्ष ईश्वरी वर्मा, सरिता वर्मा, नरसिंह वर्मा, भुनेश्वर वर्मा, रघुनंदन बाघमार, अमित वर्मा, आलोक बघेल, रामानंद बघेल, टिकेंद्र बघेल, रूपेंद्र वर्मा कौशल्या वर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *