भास्कर न्यूज | धमतरी बीसीएस पीजी कॉलेज में 6 जनवरी को लाइब्रेरी के सामने मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के ऐसे छात्र-छात्राएं जिनका अभी तक वोटर कार्ड नहीं बना है, उनका वोटर कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन तरीके से वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया की गई। शिविर में प्रोफेसर पंकज जैन, प्रोफेसर गोविंद प्रसाद, प्रोफेसर कोमल प्रसाद यादव, कैंपस एंबेसडर संकेत साहू, अपर्णा शर्मा, संदीप अंजू चंद्राकर, किरण सहित अन्य छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान चला। स्वीप नोडल प्रोफेसर पंकज जैन ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक वोटर कार्ड नहीं बनवाए हैं, उनका वोटर कार्ड बनाने के लिए ही शिविर का आयोजन किया गया है। ताकि सभी का वोटर कार्ड बनाया जा सके और आगामी निर्वाचन में यह सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।


