छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने 9 विषय पर मंत्री ओपी चौधरी को सौंपा आग्रह पत्र

कुंडा/कवर्धा | छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मेलन व शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन रायगढ़ में हुआ। कार्यक्रम में मंत्री ओपी चौधरी, सांसद रूपकुमारी चौधरी उपस्थित थे। इस सम्मेलन में कबीरधाम जिले के कुंडा क्षेत्र के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांग का आग्रह पत्र भी सौंपा है, जिसमें तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान, छग शिक्षा आयोग को पुनर्गठित कर सक्रिय किया जाए। एलबी संवर्ग की सेवा गणना प्रथम नियुक्ति तारीख से किया जाए, जिससे पेंशन प्रकरणों का उचित निराकरण हो। विभिन्न गतिविधि के संचालन करने छग शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यालय के लिए रियायती दर पर नया रायपुर में भूखंड प्रदाय करने समेत अन्य मांग शामिल है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला कबीरधाम के जिला अध्यक्ष रामशरण चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष संजय धुर्वे, रघुनंदन गुप्ता, संरक्षक मालिकराम ठाकुर, नकुल पनागर, सह सचिव कपिलदास मानिकपुरी, कमलेश पाठक आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *