अमेरा में लगा शिविर, मोबाइल मेडिकल यूनिट ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की

कवर्धा| बोड़ला ब्लॉक के वनांचल ग्राम अमेरा में पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट ने विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ग्रामीणों की टीबी, सिकल सेल, गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की निशुल्क स्क्रीनिंग की गई। मोबाइल यूनिट की टीम ने मौके पर ही जांच, परामर्श व आवश्यक दवा प्रदान कीं। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के प्रति जागरूक किया गया। बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) तक नियमित व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ब्लॉक प्रोग्रामिंग मैनेजर रूपेश साहू ने कहा कि इस पहल से स्वास्थ्य सेवाएं सीधे गांव व बसाहटों तक पहुंचेंगी। मोबाइल यूनिट मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी, मलेरिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार में सहायक सिद्ध होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *