अमृतसर | ठंड का असर लगातार बना हुआ है। वीरवार को सूरज तो दिखा मगर ठंड से राहत नहीं मिली। वहीं अधिकतम पारा 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री का ही अंतर है, जिस कारण सुबह-शाम ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान अधिकतर साफ रहेगा। 9 जनवरी को शीत लहर के साथ घना कोहरा बना रहेगा।


