लुधियाना| मंगलवार को तापमान में पिछले 24 घंटे के मुकाबले गिरावट देखने को मिली। दिन का तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया जोकि 24 घंटे के मुकाबले 1 डिग्री कम रहा। लेकिन सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि पिछले 24 घंटों के मुकाबले 2.9 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन नमी की मात्रा बढ़ेगी और घनी धुंध छाने के अलावा तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। न्यूनतम मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे जगराओं पुल से ऐसा दिखा आसमान। नमी की मात्रा 95 फीसदी तक रहने का अनुमान 22 जनवरी को नमी की मात्रा 95 फीसदी से ज्यादा रहेगी और घनी धुंध छाएगी23 को नमी ज्यादा रहेगी, इस दौरान धुंध भी छाएगी और तापमान में भी गिरावट होगी।24 को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान अधिकतम 110 110 230 210 220 24 जनवरी 23 जनवरी 22 जनवरी


