लुधियाना| 11 जनवरी को तेजस स्टार एस्ट्रो द्वारा लुधियाना के श्री दुर्गा माता मंदिर रणधीर सिंह नगर में 30वीं ज्योतिष कॉन्फ्रेंस करवाई जाएगी। इस पर जानकारी देते हुए संस्था की फाउंडर भारती गुप्ता ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में 100 से ज्यादा ज्योतिष गुरु हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस में लोगों को उनकी फ्री कुंडली देखकर उनके ग्रहों की चाल के बारे में जानकारी देने के साथ उनके समाधान के लिए सुझाव भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तेजस स्टार एस्ट्रो की पूरी टीम हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम करती है और समय-समय पर लोगों को ग्रहों की चाल के बारे में जानकारी देती रहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लें और अलग-अलग ज्योतिष गुरुओं को अपनी कुंडली दिखाएं और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।


