117 नोटिस, 64 लोगों ने पहले ही दिन दर्ज कराई उपस्थिति

बैकुंठपुर | बैकुंठपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत कोरिया जिले के नगर पालिका शिवपुर-चरचा क्षेत्र सहित आसपास के शहरी व ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और दावा-आपत्ति के लिए पहुंच रहे हैं। एसआईआर के पहले चरण के बाद वर्ष 2003 की मूल मतदाता सूची में जिन नागरिकों के नाम दर्ज नहीं थे, उनके नाम जोड़ने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। नगर पालिका शिवपुर-चरचा कार्यालय में 5 से 14 जनवरी तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे दिन जारी 117 नोटिस में से 64 लोगों ने उपस्थित होकर अपने आवेदन फार्म जमा किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *