जीप में बिठा रहे 20 सवारी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा एक तरफ जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बचेली थाना क्षेत्र में 6 सीटर जीप में 25 से 30 यात्रियों को ठूंसकर ले जाने का मामला आम बात बन गया है। हालात ऐसे हैं कि कई जीपों में लोग दरवाजों और पीछे की तरफ लटकते हुए यात्रा करते दिखाई देते हैं, गाड़ी तक ढंग से नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब पुलिस की जानकारी में होते हुए भी जारी है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। वहीं दूसरी तरफ दंतेवाड़ा यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए मालवाहक पिकअप वाहन के चालक पर 5000 रुपये का चालान किया है। वाहन में अनुचित रूप से यात्रियों को बैठाने को गंभीर उल्लंघन मानते हुए यह जुर्माना लगाया गया। लेकिन प्रश्न यह है कि जब मालवाहक पिकअप पर कार्रवाई हो सकती है, तो बचेली में खुलेआम यात्रियों को जोखिम में डालकर चल रही जीपों पर कब कार्रवाई होगी? स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि सड़क सुरक्षा सप्ताह केवल दिखावा न बनकर रहे, बल्कि वास्तव में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *