पथरिया | सतनाम धर्म के प्रवर्तक गुरु घासीदास जी की 270वीं जयंती के अवसर पर आज, 09 जनवरी को नगर पंचायत पथरिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बाबाजी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित नाटक, प्रवचन, कविता, भाषण, गायन और वादन प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति गायिका पूनम तिवारी देंगी। कार्यक्रम का आयोजन बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले की अध्यक्षता में किया जाएगा। आयोजक प्रमुख रविंद्र बघेल ने इस संबंध में जानकारी दी।


