भास्कर न्यूज | अमृतसर सीमावर्ती क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में अलीमको के सहयोग से 121 दिव्यांग लाभार्थियों को लगभग 21.28 लाख रुपए के 247 आधुनिक सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम अजनाला एस. रविंदरपाल सिंह अरोड़ा ने बताया कि शिविर के दौरान 25 मोटरयुक्त तिपहिया वाहन, 47 तिपहिया वाहन, 36 व्हीलचेयर, 1 सीपी चेयर, 3 टीएलएम किट, 12 श्रवण यंत्र, 58 बैसाखियां, 1 दृष्टि किट, 19 छड़ियां, 11 वॉकर, 4 रोलर, 26 कुशन और 4 कृत्रिम अंग वितरित किए गए हैं। विधायक धालीवाल हताया कि 9 जनवरी को बाबा बकाला स्थित सरकारी आईटीआई और 10 जनवरी को अटारी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सीडीपीओ रचपाल कौर, नोडल इंचार्ज धर्मिंदर सिंह, अनिल कुमार और गुरप्रीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


