अमृतसर| सुल्तानविंड स्थित गोल्डन क्लॉथ मार्केट के चमरंग रोड साइड पर अवैध अतिक्रमण लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। मार्केट में खरीदारी करने आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क पर खड़े करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ दुकानदार निजी स्वार्थ के चलते फुटपाथ पर अपना सामान सजा लेते हैं, जबकि यह जगह पैदल चलने और वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित है। इतना ही नहीं, कई दुकानदारों ने आगे तक अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे बाहर की चौड़ी चमरंग रोड संकरी हो गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस पर कार्रवाई की मांग की है।


