अमृतसर| निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देश पर सुल्तानविंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम सेक्रेटरी सुशांत भाटिया ने बताया कि जाम की समस्या को लेकर आए दिन अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा कि वह सड़कों-पुटपाथों के किनारे दुकानें नहीं सजाएं। सुल्तानविंड अधीन आते कई इलाकों व मार्केट में अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।


