सिंगल यूज प्लास्टिक मामले में 18 के चालान काटे

अमृतसर| निगम कमिश्नर के निर्देश पर हेल्थ अफसर डॉ. किरण और निगम सेक्रेटरी सुशांत भाटिया व चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय गिल ने सुल्तानविंड व 100 फुटी रोड में सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। गंदगी फैलाने व प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर 18 के चालान किए। रेहड़ी वालों व दुकानदारों को हिदायत दी गई कि आगे से सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं मिलना चाहिए। अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सैनेटरी इंस्पेक्टर दिलबाग रंधावा, सुखविंदर सिंह, अमरिक सिंह, अमृतपाल सिंह, इंस्पेक्टर अमन कुमार, सुपरवाइजर परगट सिंह, कुलदीप, एंथनी व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *