दहेज के लिए मारपीट ससुराल पक्ष पर आरोप

अमृतसर| अजनाला के गांव भगूपुर की रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुराल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 4 सदस्यों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पीड़िता कंवलजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले अजनाला के वार्ड नंबर-4, गली हकीम वाली निवासी दर्शन कुमार उर्फ राणा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज कम लाने के ताने देने शुरू कर दिए। 4 जुलाई 2025 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह अपने मायके गांव भगूपुर आ गई। 14 अगस्त 2025 को उसके जेठ अजय कुमार ने फोन कर सुलाह की बात कहकर उसे ससुराल बुलाया। जब वह अपनी बहन और जीजा के साथ वहां पहुंची तो गाली-गलौज शुरू हो गई और बाद में पीछा कर दातर से सिर पर वार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *